सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth And Kamal Haasan Expressed Grief Over The Demise Of Director Bharathiraja

‘उनकी कला हमेशा जिंदा रहेगी’, भारतीराजा के निधन पर रजनीकांत और कमल हासन ने जताया दुख; कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 10 Jun 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Director Bharathiraja Passes Away: निर्देशक भारतीराजा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस बीच कई दिग्गज कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। 

Rajinikanth And Kamal Haasan Expressed Grief Over The Demise Of Director Bharathiraja
रजनी-कमल ने किया भारतीराजा को याद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक भारतीराजा के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर है। वह लंबे समय से बीमार थे। 85 साल की उम्र में इस दिग्गज निर्देशक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर कई बड़े एक्टर्स ने शोक व्यक्त किया है। 

रजनीकांत ने जताया दुख
वेटरन एक्टर रजनीकांत ने मशहूर फिल्ममेकर भारतीराजा को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारतीराजा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी कला हमेशा जिंदा रहेगी
साथ ही तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर भारतीराजा के निधन पर एक्टर और एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘एक सज्जन इंसान चले गए, लेकिन उनकी कला हमेशा जिंदा रहेगी। मैं इस नुकसान को नहीं गिन रहा, बल्कि उन उपलब्धियों को याद कर रहा हूं। वह हमारे साथ थे और उन्होंने मेरे साथ फिल्में बनाई। इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।’ 

लंबे समय से बीमार थे भारतीराजा
तमिल फिल्मों के चर्चित निर्देशक भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 85 साल के थे। साल 2024 में निर्देशक के बेटे मनोज की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इसके बाद से भारतीराजा की तबीयत खराब रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें- भारतीराजा के घर पहुंचे सीएम विजय, दिवंगत निर्देशक को दी श्रद्धांजलि; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

वह अपने 48 वर्षीय बेटे के निधन के बाद बहुत टूट चुके थे। इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे थे। पिछले साल दिसंबर में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed