जिले के ग्राम घाघरला में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मुफ्त राशन योजना के तहत वितरित किए जा रहे चावल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। कई लोगों ने राशन दुकान पर ही चावल लेने से इंकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
{"_id":"69fda56cea4f80c765086210","slug":"burhanpur-news-villagers-protest-over-rotten-rice-in-free-ration-allege-foul-smell-and-insect-infestation-2026-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: गरीबों की थाली में परोस रहे जहर, मुफ्त राशन में बदबूदार चावल मिलने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: गरीबों की थाली में परोस रहे जहर, मुफ्त राशन में बदबूदार चावल मिलने से भड़के ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:28 PM IST
सार
ग्राम घाघरला में सरकारी राशन की दुकान से मुफ्त योजना के तहत बांटे जा रहे चावल में बदबू, कीड़े और सड़न की शिकायत के बाद कई लोगों ने राशन लेने से इंकार कर दिया और प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सरकारी राशन दुकानों पर मिल रहा बदबूदार चावल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
कीड़े लगे चावलों का वितरण
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण महिला बारकी बाई ने आरोप लगाया कि गरीबों को जो चावल दिया जा रहा है, वह खराब, सड़ा हुआ और खाने योग्य नहीं है। वहीं चंद्रभान राठौड़ ने बताया कि चावल से बदबू आ रही है, दाने टूटे हुए हैं और उसमें मरे हुए कीड़े व इल्लियां तक दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा अनाज खाने से लोगों की तबीयत खराब हो सकती है और बीमारियां फैलने का खतरा है। राशन दुकान पर पहुंचे ग्रामीणों ने खराब चावल को अधिकारियों को दिखाने की मांग करते हुए कहा कि क्या ऐसा चावल कोई अपने घर में खा सकता है? ग्रामीण सोहनलाल ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए मुफ्त राशन भेजती है ताकि जरूरतमंद परिवारों का पेट भर सके लेकिन यहां जो चावल दिया जा रहा है, वह पशुओं को खिलाने लायक भी नहीं है।
ये भी पढ़ें: खंडवा में वसूली का खेल: बीजेपी नेताओं पर लगे हफ्ता वसूली के आरोप, मोमोज वाले का ठेला पलटने की कोशिश
ये भी पढ़ें: खंडवा में वसूली का खेल: बीजेपी नेताओं पर लगे हफ्ता वसूली के आरोप, मोमोज वाले का ठेला पलटने की कोशिश
ग्रामीणों ने लौटाया बदबूदार चावल
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार जब चावल के बोरे खोले गए तो उनमें से तेज बदबू आने लगी। कुछ लोगों ने दावा किया कि चावल काफी पुराना है और उसमें सड़न साफ दिखाई दे रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से खराब अनाज गरीबों में बांटा जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन दुकान पर जमा हो गए और खराब चावल वापस लेने की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार सरकारी राशन पर निर्भर रहते हैं और यदि राशन ही खराब मिलेगा तो वे क्या खाएंगे?

सड़न के कारण पाउडर में तब्दील चावल
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चावल के नमूने जांच के लिए भेजने और दोषी सप्लायर व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अच्छी गुणवत्ता का राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण अनाज पहुंचे। वहीं वेयरहाउस में काम करने वाले हमाल संजू ने बताया कि अनाज निकालने से पहले बांस डालकर उसकी जांच की जाती है। इसके बावजूद खराब अनाज राशन दुकान तक कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है।

कमेंट
कमेंट X