सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur Rain: Heavy rain inundates Burhanpur city, raising questions about the corporation's arrangements.

Burhanpur Rain: बुरहानपुर में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश, मध्यप्रदेश का महाराष्ट्र से संपर्क टूटा; शहर जलमग्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे बुरहानपुर को महाराष्ट्र के रावेर से जोड़ने वाला अंतरराज्यीय मार्ग बंद हो गया।

Burhanpur Rain: Heavy rain inundates Burhanpur city, raising questions about the corporation's arrangements.
बुरहानपुर में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुरहानपुर जिले में पांच घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे बुरहानपुर को महाराष्ट्र के रावेर से जोड़ने वाला अंतरराज्यीय मार्ग बंद हो गया। तेज बहाव और जलभराव के चलते सैकड़ों वाहन फंस गए तथा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलमग्न मार्गों से दूर रहने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में बारिश का दौर जारी रह सकता है।




लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बुरहानपुर में हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। तेज बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली, किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी, लेकिन शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले घने बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक जारी रही। बारिश इतनी तेज थी कि लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी भर गया तथा कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लोगों ने राहत महसूस की और बच्चों तथा युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया।
 

Burhanpur Rain: Heavy rain inundates Burhanpur city, raising questions about the corporation's arrangements.
बुरहानपुर में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
वहीं, लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी सौगात से कम नहीं रही। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी। हालांकि किसानों का मानना है कि अच्छी पैदावार के लिए जिले को अभी लगातार और पर्याप्त बारिश की आवश्यकता है।
इधर, तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के मुख्य चौराहों सहित कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। नागरिकों ने आरोप लगाया कि नालों और जल निकासी व्यवस्था की समय पर सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।

 

Burhanpur Rain: Heavy rain inundates Burhanpur city, raising questions about the corporation's arrangements.
बुरहानपुर में बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, आज हुई जोरदार बारिश से जहां एक ओर आमलोगों को राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम की तैयारियों की हकीकत भी सामने आ गई। यहां शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ, और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। इसको लेकर परेशान हो रहे स्थानीय लोगों का आरोप है कि, नालों और जल निकासी व्यवस्था की समय पर सफाई नहीं होने से यह स्थिति बनी है। आम लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि मानसून की शुरुआत में ही ये हाल है तो आगे नगर निगम जलभराव से कैसे निपटेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed