MP: बुरहानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सात पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; युवाओं को बना रहे थे अपराधी
बुरहानपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खकनार थाना क्षेत्र से पकड़े गए आरोपियों के पास से 07 देशी पिस्टल और 03 मैग्जीन बरामद हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खकनार थाना क्षेत्र में मोहनगढ़ रेलवे पुलिया के नीचे से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 07 देशी पिस्टल और 03 मैग्जीन बरामद की गई हैं। जब्त हथियारों की कीमत करीब 1 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक हथियारों की बड़ी खेप के साथ मोहनगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास सिंह उर्फ विक्की पटवा निवासी पाचौरी और अकलेश उर्फ कान्हा वसावे निवासी खकनार खुर्द के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों से 07 देशी पिस्टल और 03 खाली मैग्जीन बरामद की गईं।
लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई
यह लगातार दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने एक अन्य आरोपी से 03 देशी पिस्टल जब्त की थीं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि अब हथियार तस्करों ने अपना तरीका बदल लिया है।उन्होंने कहा कि पहले बाहरी खरीदार हथियार लेने आते थे, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर हथियार तैयार कर युवाओं के जरिए उनकी सप्लाई कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP: 'मेरे मरने के बाद कौन करेगा अंतिम संस्कार?', इस चिंता में बुजुर्ग ने जीते-जी करा लिया अपना कर्मकांड
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहे अपराधी
एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए 18 से 35 साल तक के युवाओं को लालच देकर इस अपराध में धकेला जा रहा है। युवाओं को 5 से 10 हजार रुपये का लालच देकर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों के लिए हथियार उपलब्ध कराए जाते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे। पुलिस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तेजी से जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X