सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur Emerges as Investment Hub: ₹800 Crore Boost at Nimar Industrial Meet

इतिहास से उद्योग तक बुरहानपुर की बड़ी छलांग: 800 करोड़ निवेश का एलान, CM यादव बोले- अब यहां बसेंगे बड़े उद्योग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर में आयोजित निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 800 करोड़ निवेश का एलान किया है। खरखोद में इंडस्ट्रियल हब विकसित होगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा और जिले को औद्योगिक पहचान मिलेगी।

Burhanpur Emerges as Investment Hub: ₹800 Crore Boost at Nimar Industrial Meet
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बुरहानपुर में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट ने पूरे क्षेत्र में निवेश की नई उम्मीद जगाई है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर शामिल हुए। उन्होंने जिले की औद्योगिक संभावनाओं पर गहन मंथन करते हुए बुरहानपुर को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

मीट में व्यापारियों, उद्योगपतियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योग स्थापित करने के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया। यह आयोजन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य निवेशकों को आकर्षित करना रहा। कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीट के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले जहां 400 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान था, वहीं अब यह बढ़कर 800 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह प्रदेश में तेजी से बढ़ते औद्योगिक विकास और निवेशकों के मजबूत होते विश्वास का संकेत है।


पढ़ें:  भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों का DPI के सामने प्रदर्शन,9 माह से अटकी नियुक्ति पर फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बुरहानपुर में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। साथ ही खरखोद क्षेत्र में एक आधुनिक इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जा रहा है, जो भविष्य में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र बनेगा।

निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि बुरहानपुर अब अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में वहां सत्ता परिवर्तन संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed