पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Day-Care Centre Nanny Shocking treatment of children Video case against women hindi news updates

Bengaluru Day Care Cruelty: बच्चों के मुंह में टॉयलेट का पानी डाला गया, पांच नैनी पर आरोप; पुलिस क्या बोली?

Thu, 02 Jul 2026 08:51 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 02 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

Bengaluru Day Care Cruelty: बच्चों के साथ हैवानियत के कुछ डरावने वीडियो सामने आए हैं। कर्नाटक के एक डे-केयर सेंटर पर बच्चों की देखभाल करने वाली महिलाओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक टेक कंपनी के डे-केयर सेंटर की पांच नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली महिलाओं) के खिलाफ़ बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bengaluru Day-Care Centre Nanny Shocking treatment of children Video case against women hindi news updates
बंगलूरू से सामने आए वीडियो पर शिकायत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्रुकफील्ड स्थित आईटी कंपनी कैपजेमिनी के परिसर में बने डे-केयर सेंटर में मासूमों से हैवानियत का मामला सामने आया है। डे-केयर की महिला कर्मचारियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए दो-तीन साल के बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया।

विज्ञापन


हैवानियत की सभी सीमाएं टूटीं
उन्हें वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट पर बैठाया, टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला। इतना ही नहीं, मासूमों को बाथरूम में बंद कर दिया और चुप रहने के लिए धमकाया। हैवानियत का वीडियो सामने आने के बाद पांच महिला कर्मियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बंगलूरू से आए वीडियो में क्या दिखा?
पुलिस ने बताया, यह डे-केयर सेंटर उन कर्मचारियों के बच्चों के लिए है, जो काम के दौरान अपने छोटे बच्चों को यहां छोड़ते हैं। मामला तब सामने आया, जब बच्चों से दुर्व्यवहार के वीडियो व्हाट्सएप पर साझा किए गए। वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मामले पर हो रहा है विवाद?

  • बंगलूरू के ब्रुकफील्ड में है टेक कंपनी 'कैपजेमिनी' का कैंपस।
  • परिसर में बने एक डे-केयर सेंटर की पांच नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली महिलाओं) पर लगे गंभीर आरोप।
  • पुलिस ने बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला दर्ज किया।
  • बच्चों को बाथरूम में बंद किया, फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया।
  • टॉयलेट जेट से बच्चों के मुंह में पानी की बौछार करने जैसे घृणित और अमानवीय बर्ताव के भी आरोप।
  • कथित दुर्व्यवहार के चार वीडियो मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन के एक अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत।

जांच कर रही पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?

  • डे-केयर सेंटर पर बच्चों से अमानवीय बर्ताव का वीडियो कर्मचारी ने रिकॉर्ड किया था।
  • कर्मचारी की दोस्त को पिछले महीने उसी सेंटर से नौकरी से निकाल दिया गया था। 
  • पुलिस ने आरोपी महिलाओं- मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु और बिंदु के खिलाफ़ 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया है।
  • सभी आरोपी महिलाओं को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश देगी पुलिस।
  • वीडियो में कथित तौर पर नैनी 2-3 साल के बच्चों को धमकाती दिखी। ऐसा रोने या शोर-शराबा करने पर किया गया।
  • शिकायत के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बुधवार, एक जुलाई को कैंपस का निरीक्षण किया।
  • सेंटर से CCTV फुटेज इकट्ठा किए गए। पुलिस यहां रखे जाने वाले बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों से भी पूछेताछ करेगी।
  • क्या डे-केयर सेंटर में पहले भी ऐसी कोई असामान्य गतिविधि देखी गई या बच्चों ने दुर्व्यवहार की शिकायत की, इस पहलू पर भी हो रही है जांच।

चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने क्या किया?
पूरे मामले की जांच करने वाली पुलिस के अनुसार, वीडियो में बच्चे रोते नजर आए। उनकी देखभाल करने वाली महिलाएं उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दे रही थीं। बच्चे रोते थे या शोर करते थे, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता था। चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

किस कानून के तहत कार्रवाई, कंपनी ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया, पांच महिला कर्मियों के खिलाफ किशोर न्याय  अधिनियम से जुड़ीं धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनसे पूछताछ जारी है। मामला प्रकाश में आने के बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा, कैपजेमिनी की सबसे पहली प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सेहत, सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखना है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और सच्चाई का पता लगाने की उनकी कोशिशों में मदद कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर, प्रबंधन ने बंगलूरू कैंपस की डे-केयर सुविधा को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed