पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida International Airport expands network and 9 new cities added

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क बढ़ा, ये नौ नए शहर जुड़े, अब रोजाना 34 उड़ानों का संचालन

Thu, 02 Jul 2026 10:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 10:46 AM IST
सार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को इसके नेटवर्क में नौ नए शहर जुड़े हैं।

विज्ञापन
Noida International Airport expands network and 9 new cities added
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। नेटवर्क विस्तार में नौ शहर बुधवार को जुड़े। एयरपोर्ट प्रबंधन की योजना अगले दो सप्ताह में श्रीनगर के लिए भी उड़ान शुरू करनेे की है। अभी 14 शहरों के लिए विमानन सेवा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए लखनऊ से पहली उड़ान आई थी।  बुधवार से इसे नियमित कर दिया गया। सुबह 8:05 बजे यह विमान लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। शाम के समय लखनऊ के लिए फ्लाइट वापसी के लिए शेड्यूल की गई है। इसी तरह बंगलुरू भी लखनऊ से नोएडा होते हुए शिड्यूल किया गया है। लखनऊ से आने वाली फ्लाइट को ही ले-ओवर नोएडा में दिया गया है।

विज्ञापन

Noida International Airport expands network and 9 new cities added
Noida International Airport - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-मुंबई के लिए रोज दो उड़ान
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जल्द ही श्रीनगर सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। अभी एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए कुल 34 उड़ानों का संचालन होगा। मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट रहेंगी। बरेली के लइए सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट अभी शिड्यूल की गई है।  वहीं एयरपोर्ट से मार्बल इंडस्ट्री के लिए चर्चित राजस्थान का किशनगढ़ भी जुड़ जाएगा। बुधवार को सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट ने टेकऑफ किया। सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई। 

Noida International Airport expands network and 9 new cities added
Noida Airport Inauguration - फोटो : पीटीआई

ये शहर जुड़े
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक अभी हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, मुंबई और जम्मू के लिए नियमित सेवाएं थीं। अब बुधवार से लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल और देहरादून भी एयरपोर्ट के नेटवर्क में शामिल हो गए। जयपुर से आने वाली फ्लाइट बुधवार को देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार से अजमेर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। अभी इंडिगो और अकासा एयर ने ही एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू की हैं।

विज्ञापन

Noida International Airport expands network and 9 new cities added
नोएडा एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, Noida Airport - फोटो : X@NIAirport
कनेक्टिविटी पर भी बढ़ी प्राथमिकता
तीनों प्राधिकरण एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी के लिए ई-बसों का संचालन प्राथमिकता पर करा रहे हैं। एसी ई-बस के लिए चार्जिंग की व्यवस्था अभी हालांकि चुनौती बनी हुई है। इससे मांग के मुताबिक बसों के फेरे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसके अलावा खुद एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी कैब सेवा का विकल्प रखा है। एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल भवन तक जाने के लिए हर 15 मिनट पर शटल बस सेवा भी यापल ने शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed