पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security personnel beaten by two youths in Sector-108

Noida News: अपनी रक्षा नहीं कर पा रहे सुरक्षाकर्मी, अब सेक्टर-108 में दो युवकों ने पीटा

Thu, 02 Jul 2026 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Security personnel beaten by two youths in Sector-108
लगातार निवासियों का निशाना बन रहे सुरक्षाकर्मी, कार्रवाई के बाद भी बढ़ रहे मामले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-108 में सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 30 जून की रात एक बजे सेक्टर-108 के तीन नंबर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर दो युवकों ने लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि रात को एक सुरक्षाकर्मी गेट नंबर तीन पर तैनात था। एहतियातन 11 बजे से ही गेट बंद था। इस बीच किराये पर रहने वाले दो युवक आए और गेट खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। जब सुरक्षाकर्मी ने मना किया तो दोनों हमलावर हो गए और गार्ड को जमकर पीटा। इसके बाद शिकायत पर पहुंची सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों युवकों और सुरक्षाकर्मी से पूछताछ गई। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दो युवक सुरक्षाकर्मी को मार रहे हैं और एक अन्य सुरक्षाकर्मी उसे बचाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-62 में बैरियर तोड़कर कार सवार ने की थी गार्ड की पिटाई
2 मई को सेक्टर-62 रजत विहार में सुरक्षाकर्मी के साथ कार सवार ने मारपीट की थी। वीडियो में दिख रहा था कि एक युवक सेक्टर के गेट का बैरियर तोड़कर सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करता है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-53 में कार सवार महिला ने गार्ड को पीटा
3 मई को सेक्टर-53 के गेट पर कार सवार महिला ने किसी बात को लेकर सुरक्षाकर्मी को धक्का देते हुए उसके साथ बदसलूकी की थी। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की थी।

सेक्टर-36 में दो सुरक्षाकर्मियों पर चढ़ाई थी कार
सेक्टर-36 में 6 अक्तूबर को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने सेक्टर में घुसने के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों पर कार चढ़ा दी थी। घटना में एक सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
कोट
पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और सक्रिय है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। -आशू शर्मा, सेक्टर-36, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन सभी का सत्यापन जरूरी है। -दिगंबर सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-108
हमारे सेक्टर में ऐसी घटना हुई तो सुरक्षाकर्मी बढ़ाए गए। पुलिसभी तत्परता हुई। -अमित नागपाल, सेक्टर-62, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, रजत विहार
सेक्टर-53 के आसपास अभी सख्ती में कमी है, जिसे बढ़ाने की मांग पुलिस से की गई है। -बालेश मित्तल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article