{"_id":"69cd00a633da43c3bc01f044","slug":"video-the-physical-examination-for-pashu-mitra-candidates-will-be-held-on-april-7-at-doomkhar-in-bangana-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा के डूमखर में 7 अप्रैल को होगा पशु मित्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा के डूमखर में 7 अप्रैल को होगा पशु मित्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण
उपमंडल बंगाणा में पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण का आयोजन 7 अप्रैल को किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि पशु मित्र पद के लिए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से अलग से गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि 7 अप्रैल को बंगाणा के डूमखर स्थित ग्राउंड में सभी पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट के लिए उपमंडल बंगाणा से कुल 106 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिनमें 77 पुरुष और 29 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 बजे तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित ग्राउंड में पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि समय पर प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि शारीरिक परीक्षण के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट के भीतर पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 मिनट के भीतर डेढ़ किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। यह दौड़ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी तय समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।