{"_id":"69cdf2a5476d9b27dd080a12","slug":"video-video-karata-ka-aathasha-para-sarakara-jamana-para-bna-avathha-masajatha-ka-hataya-gaya-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को हटाया गया
बख्शी का तालाब। तहसील क्षेत्र के अस्ती गांव में ग्राम सभा की भूमि (गाटा संख्या 648) पर बनी मस्जिद को आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई के बाद ध्वस्त कर दिया। कोर्ट के आदेश पर बेदखली की इस कार्रवाई में पुलिस, महिला पुलिस और पीएसी बल की भारी तैनाती की गई जिसके चलते पुलिस और प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह तड़के इस कार्यवाई को पूरा किया। एहतियात के लिए अस्ती गांव में पुलिस बल तैनात है।
अस्ती ग्राम सभा की इस जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। तहसीलदार न्यायालय द्वारा बीते 28 फरवरी 2025 को बेदखली का आदेश पारित किया गया था। इस बेदखली के आदेश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ ने भी सही ठहराया था।
न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबे समय से बेदखली की यह कार्यवाई नही हो पाई थी। कोर्ट की सख्ती पर आखिरकार बृहस्पतिवार तड़के सुबह लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस और प्रशासन की टीम ने यह कार्यवाही पूरी करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।