{"_id":"69ce45579ef1665b46028ada","slug":"video-meeting-of-the-kisan-mazdoor-sangharsh-committee-in-ferozepur-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सभी जोनों की जनरल बॉडी की बैठक गुरुद्वारा आरिफके में जिला अध्यक्ष इंदरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। एसएसपी ऑफिस पर होने वाले धरने की तैयारियों का इंतजाम किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह भी पहुंचे। मीटिंग को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जिले भर के सभी जोन के गांवों के काम, जो पुलिस प्रशासन से जुड़े हैं, लंबे समय से पेंडिंग हैं और प्रशासन जानबूझकर मीटिंग करने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर रहा है, जिसके विरोध में संगठन 7 अप्रैल को एसएसपी ऑफिस, फिरोजपुर पर एक बड़ा विरोध धरना देगा। जिसकी तैयारी गांव स्तर पर मीटिंग करके की जा रही है। किसान नेताओं ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार एक आपदा साबित हुई है और लूटपाट, चोरी और नशा रोकने में नाकाम रही है। दफ्तरों में आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है, फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिल रहा है और अपने हक के लिए बोलने वालों की आवाज दबाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।