{"_id":"69ce481adf607118de0136a5","slug":"video-gada-ma-ganana-ka-khata-ma-mal-cara-thana-sa-lpata-yavata-ka-shava-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में गन्ने के खेत में मिला चार दिन से लापता युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में गन्ने के खेत में मिला चार दिन से लापता युवती का शव
यूपी के गोंडा में चार दिन से लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की है। गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री शीला (22) बीती 29 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
30 मार्च को घरवालों ने कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को घर से करीब 400 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में शीला का शव पड़ा मिला। खेत मालिक अभिलाख सिंचाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उन्होंने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती के हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं।
मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। परिवार में वह सबसे छोटी थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।