फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It was on the day of the full moon that Lord Shiva delivered a message to the Saptarishis

Lucknow News: पूर्णिमा के दिन ही सप्तर्षियों को भगवान शिव ने दिया था संदेश

Fri, 31 Jul 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
It was on the day of the full moon that Lord Shiva delivered a message to the Saptarishis
अयोध्या। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की अयोध्या इकाई ने राज मोहन मनूचा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिषद के संरक्षक लक्ष्मीकांत सिंह ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु भगवान शिव ने आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन ही सप्तर्षियों को उपदेश दिया था। उन्होंने महर्षि व्यास के योगदान का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष प्रोफेसर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस के सूत्र तैत्तिरीय उपनिषद की वल्लरी में और स्कंद पुराण के गीता पर्व में निरूपित है। अयोध्या इकाई की अध्यक्ष मंजूषा मिश्रा ने गुरु की सार्थकता को पहचानने का समय बताया। उन्होंने कहा कि गुरु वही है जो शिष्य की छिपी हुई प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारता है।
विज्ञापन


महामंत्री डॉक्टर असीम त्रिपाठी ने कबीर के दोहों और संस्कृत श्लोकों से गुरु महिमा पर विचार रखे। इकाई की उपाध्यक्ष मीनू दुबे ने गुरु के दार्शनिक अर्थ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गुरु के महत्व को जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक बताया। उत्सव में कई कवियों ने गुरु के चरणों में अपनी श्रद्धा कविताओं से निवेदित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश रश्मि ने अपनी रचना गुरु शब्द मेरे कानों में अमृत घोलता है प्रस्तुत की। ऊष्मा वर्मा सजल, वेद प्रकाश द्विवेदी प्रचंड और कामेश मणि पाठक ने भी गुरु महिमा पर अपनी रचनाएं सुनाईं। शाखा के कोषाध्यक्ष विश्व प्रकाश टेकचंदानी रूपन ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम में राम प्रकाश दुबे, दीपक मिश्र, रोहित श्रीवास्तव, डॉक्टर वीरेंद्र दुबे, दिलीप कुमार पांडेय व राम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed