फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assurance regarding the development of facilities at the homeopathic college

Lucknow News: होम्योपैथिक कॉलेज में सुविधाओं के विकास का आश्वासन

Fri, 31 Jul 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Assurance regarding the development of facilities at the homeopathic college
डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक।
अयोध्या। राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शुक्रवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने कॉलेज में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्राचार्य आशीष सिंह ने जर्जर एप्रोच मार्ग, जलभराव और गंदगी की समस्या बताई। उन्होंने स्वचालित जैव रसायन विश्लेषक, स्वचालित विश्लेषक और ईसीजी उपकरण जैसे कई वस्तुओं की आवश्यकता जताई। सौर ऊर्जा लाइटें और आरओ संयंत्र भी मांगे गए। विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम से समन्वय कर सफाई और सड़क निर्माण शुरू कराने को भी कहा। विधायक ने शासन स्तर पर बात कर आवश्यक संसाधन शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विधायक गुप्ता ने बताया कि उनके पिता दिवंगत कांति लाल गुप्ता होम्योपैथी चिकित्सक थे। इस कारण उनका इस चिकित्सा पद्धति से विशेष लगाव है। उन्होंने कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। विधायक ने नशा मुक्ति अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




चढ़ावा प्रकरण की जांच जारी, विपक्ष कर रहा राजनीतिक नौटंकी : विधायक

अयोध्या। चढ़ावा प्रकरण को लेकर संसद परिसर के बाहर सांसद पप्पू यादव की ओर से किए गए प्रदर्शन पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि विपक्ष राम मंदिर के मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।


शुक्रवार को होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े कोई ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र को राजनीति का माध्यम बना रहा है। मामले की जांच निष्पक्ष रूप से चल रही है। ऐसे में तथ्यों की अनदेखी कर संसद के बाहर प्रदर्शन करना केवल राजनीतिक नाटक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed