{"_id":"6a6cce333c9454c36e009365","slug":"video-lkhanauu-ma-fatahagaja-mahana-rada-para-chhaha-ghata-jama-ragata-raha-vahana-garama-ma-lga-hae-bhal-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में फतेहगंज-मोहान रोड पर छह घंटे जाम, रेंगते रहे वाहन, गर्मी में लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में फतेहगंज-मोहान रोड पर छह घंटे जाम, रेंगते रहे वाहन, गर्मी में लोग हुए बेहाल
राजधानी लखनऊ में पारा कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज-मोहान रोड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट की सर्विस लेन पर शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। छह घंटे से अधिक समय तक वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम जोन-6 और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अतिक्रमण और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की प्रमुख वजह बताया। रंजीत , राजन,फिरोज समेत अन्य कई स्थानीय लोगों के अनुसार फतेहगंज-मोहान रोड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दुकानें और वाहनों के खड़े होने से सड़क की चौड़ाई लगातार कम हो रही है। लोगों का आरोप है कि इसी वजह से आए दिन लंबा जाम लगता है।
स्थानीय लोगों ने बताया सावन के पावन महीने में भी जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर मीट-मांस, मुर्गा और बकरा आदि की दुकानें संचालित हो रही हैं। इसी मार्ग से सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुद्धेश्वर महादेव मंदिर दर्शन और कांवड़ यात्रा के लिए गुजरते हैं। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क किनारे संचालित दुकानों और अतिक्रमण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का आरोप है कि जीरो प्वाइंट के पास निजी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों पर सड़क किनारे दुकानें लगवाने के एवज में पैसे लेने का गंभीर आरोप भी लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कल्याण सिंह वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सनी रावत ने बताया क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम की समस्या का मुद्दा कई बार नगर निगम सदन में उठाया जा चुका और कई बार नगर निगम की टीम समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करती है, लेकिन टीम के लौटते ही दुकानदार फिर से सड़क के दोनों ओर कब्जा कर दुकानें सजा लेते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि समय रहते अतिक्रमण और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने स्थायी समाधान के लिए नियमित निगरानी और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।