{"_id":"6a6c80360423d001320c2807","slug":"video-high-level-mock-drill-by-nsg-commandos-and-multiple-agencies-for-vvip-security-in-varanasi-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में वीवीआईपी सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो और कई एजेंसियों का हाई लेवल मॉक ड्रिल;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में वीवीआईपी सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो और कई एजेंसियों का हाई लेवल मॉक ड्रिल;video
वाराणसी में आगामी वीवीआईपी मूवमेंट और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक हाई लेवल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एनएसजी कमांडो सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। यह मॉक ड्रिल पुलिस लाइन हेलीपैड से शुरू होकर सर्किट हाउस, काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम तक के पूरे रूट पर की गई। अभ्यास के दौरान निर्धारित रूट पर ट्रैफिक को पूरी तरह से जीरो रखा गया। वीवीआईपी काफिले की आवाजाही का भी अभ्यास कराया गया। इस संयुक्त अभ्यास में स्थानीय पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा शिव हरि मीणा के अनुसार, यह मॉक ड्रिल अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के निर्देश पर आयोजित की गई थी। इसका लक्ष्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।