फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain in Purvanchal while clouds persist over Awadh warning issued for rain accompanied by winds in region

UP Weather News: पूर्वांचल में बारिश तो अवध में छाए रहेंगे बादल, यहां तेज हवाओं के साथ बरसात की चेतावनी

Fri, 31 Jul 2026 10:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 10:52 PM IST
सार

UP Weather Update: मौसम विभाग ने पूर्वांचल क्षेत्र में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, अवध में बादल छाए रहेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rain in Purvanchal while clouds persist over Awadh warning issued for rain accompanied by winds in region
बारिश के आसार। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के जिलों में शनिवार को बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और अवध के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में नरमी बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार को जारी मौसम अपडेट में यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के एक बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने विशेष रूप से सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ तथा इनके आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

विज्ञापन

इन जिलों में बादल छाए रहने की संभावना

पूर्वांचल व मध्य यूपी से जुड़े सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या और गोरखपुर में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी व तराई क्षेत्रों जैसे इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और अलीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से सचेत रहने की अपील

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है। बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed