फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's earring snatched, ear severed.

Lucknow News: महिला की झुमकी लूटी, कान कटा

Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman's earring snatched, ear severed.
लखनऊ। पूजा करके लौट रहीं मीरा वर्मा की आधा तोले की झुमकी स्कूटी सवार बदमाश लूट ले गए। घटना के दौरान मीरा का कान कट गया और खून बहने लगा। ठाकुरगंज थाने में लूट की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के आलमनगर निवासी मीरा के अनुसार 29 जुलाई की दोपहर वह पूजा करके अकेले पैदल घर जा रही थीं। रास्ते में कैंपवेल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से स्कूटी पर आए बदमाश ने उनकी झुमकी लूट ली। छीना-झपटी में उनका कान कट गया। शोर सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन स्कूटी सवार भाग चुका था। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने लुटेरे को तलाशा पर उसका कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed