{"_id":"6a6cca84bcde04fcd7082a1f","slug":"awadh-universitys-convocation-sports-competitions-will-begin-on-august-3-lucknow-news-c-97-1-ayo1034-155184-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन अगस्त से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की दीक्षांत खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन अगस्त से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की दीक्षांत खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के तहत तीन से सात अगस्त तक दीक्षांत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के न्यू आईटी कैंपस स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों, आवासीय परिसर के विभागों के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिताओं का उद्घाटन तीन अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। पहले दिन टेबल टेनिस, शूटिंग, बैडमिंटन, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चार अगस्त को कबड्डी, रूमाल झपट्टा और नींबू-चम्मच दौड़, पांच अगस्त को फुटबॉल, टायर रोलिंग रेस, सात पत्थर और लगड़ी दौड़ के मुकाबले होंगे।
छह अगस्त को खो-खो, चक्का फेंक, गोला फेंक और गिल्ली-डंडा और अंतिम दिन धीमी साइकिल रेस, बोरा दौड़ और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। इसी दिन अपराह्न 3:30 बजे समापन समारोह के साथ विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति ब्रिगेड और कुलसचिव ब्रिगेड के लिए भी अलग प्रतियोगिताओं की व्यवस्था की है। इनमें टेबल टेनिस, शूटिंग, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, धीमी साइकिल रेस, वॉलीबॉल और बोरा दौड़ शामिल हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आयोजन से एक दिन पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रतिभागियों को प्रमाणित सत्यापन पत्र प्रस्तुत करना होगा।