फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scope of Chief Minister Farmers Scholarship Scheme to expand in UP more children to benefit

UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मिलेगा लाभ

Fri, 31 Jul 2026 09:39 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 09:39 PM IST
सार

प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम ने नए सिरे से नियमावली बनाने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Scope of Chief Minister Farmers Scholarship Scheme to expand in UP more children to benefit
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ेगा। इससे कृषि और गृह विज्ञान से पढ़ाई करने वाले गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इससे संबंधित निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए।
विज्ञापन


राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 172 वीं बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी सभी पहलुओं की पड़ताल करके ज्यादा से ज्यादा बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के लिए बिंदुओं को सुझाएगी।
विज्ञापन

इन बच्चों को भी योजना का लाभ देने पर विचार

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का लाभ किसानों के उन बच्चों को मिलता है जो कृषि या गृह विज्ञान में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई करते हैं। हर माह तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। अभी यह छात्रवृत्ति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में 70 फीसदी और अन्य बोर्ड की 85 फीसदी अंक हासिल करने वालों को मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसका दायरा बनाने के लिए कमेटी बनाकर समीक्षा की जाएगी। यह देखा जाएगा कि शैक्षिक अंकों को बढ़ाने की जरूरत है अथवा नहीं। इसी तरह किसानों के आय वर्ग का भी आकलन किया जाएगा। गरीबी रेखा के ऊपर वाले किसानों के बच्चों को भी इसके दायरे में लाने की संभावना पर विचार किया जाएगा। इसी तरह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानक पूरी करने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed