{"_id":"69ce9f70f7079302050a3e19","slug":"video-baghpatgrand-procession-of-lord-hanuman-was-taken-out-with-great-pomp-in-doghat-on-hanuman-jayanti-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दोघट में हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दोघट में हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा
दोघट कस्बे के श्री सिद्ध पीठ शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर यज्ञ के बाद बैंड-बाजों के साथ भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बजरंग बली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
मेन बाजार स्थित मंदिर में आयोजित द्वितीय विशाल जन्मोत्सव के अवसर पर पंडित सुशील त्रिपाठी ने पंचामृत से भगवान हनुमान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना कराई। यज्ञ में सुनील गुप्ता सपत्नीक यजमान रहे। इसके बाद मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा मेन बाजार से होते हुए पट्टी मादान, पट्टी भोजान और पट्टी तिरोसिया से गुजरकर पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बजरंग बली का फूलों से किया गया आकर्षक श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दिनभर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद सवामणी प्रसाद का भोग लगाया गया और भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, सुनील गुप्ता, दिनेश रुहेला, रामबीर, सुरेंद्र रुहेला, प्रवीण कुमार, भूरा खोड़, मोनू शर्मा और आयुष अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा कस्बे के लाल साहब बाबा मंदिर में भी हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।