फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airline issue

Lucknow News: दिल्ली की उड़ान निरस्त होने से यात्री नाराज

Fri, 31 Jul 2026 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
airline issue

विज्ञापन

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 2173 अचानक रद्द कर दी गई।

यह विमान अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। बोर्डिंग की आस में बैठे 136 यात्री इंतजार करते रहे, जिसके बाद आखिरकार शाम 4:30 बजे एयरलाइन्स प्रबंधन द्वारा आधिकारिक तौर पर विमान सेवा रद्द करने की सूचना दी गई। इससे यात्री नाराज हो गए।ढाई घंटे के लंबे इंतजार के बाद विमान कैंसिल होने से नाराज यात्रियों को जैसे तैसे शांत कराया जा सका। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें देरी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जिससे कई लोगों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गईं। उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की मांग की। स्थिति को बिगड़ता देख एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों और एयरलाइन्स अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed