{"_id":"69ce6b852bb085867f00abbb","slug":"barwani-husband-upset-over-having-two-daughters-called-his-wife-and-gave-her-triple-talaq-case-registered-barwani-news-c-1-1-noi1434-4118311-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Teen Talaq: दो बेटियां होने से नाराज पति ने फोन कर पत्नी को दिया तीन तलाक, बेटा नहीं देने का मारता था ताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teen Talaq: दो बेटियां होने से नाराज पति ने फोन कर पत्नी को दिया तीन तलाक, बेटा नहीं देने का मारता था ताना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 10:23 PM IST
Link Copied
बड़वानी जिले के राजपुर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर दो बेटियां होने के कारण फोन पर और फिर परिजनों के सामने मौखिक रूप से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने राजपुर थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ईद का त्योहार मनाने अपने पिता के घर जिले के ग्राम सिलावद आई हुई थी। ईद के एक दिन बाद उसके मोबाइल पर पति का फोन आया, जिसमें पति ने तीन बार तलाक कहा। यह सुनकर महिला घबरा गई और उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी।
ससुराल में विवाद और दोबारा तलाक
परिजनों के साथ महिला अपने ससुराल राजपुर पहुंची, लेकिन पति और ससुराल वाले उनसे बात करने को तैयार नहीं थे। जब परिवार के सदस्य बातचीत करने पहुंचे तो पति आवेश में आ गया और सबके सामने मौखिक रूप से फिर से तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया।
पति और सास को बेटा चाहिए था
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 8 जनवरी 2023 को राजपुर निवासी जाहिद पिता जाकिर मंसूरी से हुआ था। उसे पहली बेटी 2024 में और दूसरी बेटी 2025 में हुई। पति और सास को बेटा चाहिए था, लेकिन दूसरी बेटी होने के बाद से पति जाहिद और सास सब्बो पति जाकिर मंसूरी उसे आए दिन परेशान करते थे।
प्रताड़ना के आरोप
महिला के अनुसार, शादी के कुछ समय तक संबंध सामान्य रहे, लेकिन पहली बेटी के जन्म के बाद से ही पति और सास द्वारा उसे परेशान किया जाने लगा। दूसरी बेटी होने के बाद रोजमर्रा की बातों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। विवाद बढ़ने पर वह करीब 15 दिन पहले मायके चली गई थी।
केस दर्ज
घटना के बाद महिला अपने पिता के साथ राजपुर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। राजपुर थाने के प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि मुस्लिम महिला की शिकायत पर उसके पति जाहिद मंसूरी द्वारा उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया गया। फरियादिया को तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक देने से आरोपी जाहिद का कृत्य मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 की धारा 04 के तहत अपराध पाया गया है, जिस पर आरोपी जाहिद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।