फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Politics over the Ram Mandir and Sanatan faith will not be tolerated

Lucknow News: राम मंदिर और सनातन आस्था पर राजनीति बर्दाश्त नहीं

Fri, 31 Jul 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Politics over the Ram Mandir and Sanatan faith will not be tolerated
अयोध्या। संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावा प्रकरण को लेकर सांसद पप्पू यादव की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद अयोध्या के संत समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास, जगद्गुरु परमहंसाचार्य और महंत विवेक आचारी ने अलग-अलग बयान जारी कर पप्पू यादव के प्रदर्शन की निंदा की। संतों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर और सनातन आस्था को राजनीतिक मुद्दा बनाकर देश की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े विषयों पर राजनीति बंद होनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता है तो उसकी जांच कानून के दायरे में होनी चाहिए।
विज्ञापन




राजनीतिक दुष्प्रचार का विरोध करेगा संत समाज: विवेक



महंत विवेक आचारी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना देश की धार्मिक एकता के लिए उचित नहीं है। यदि किसी को किसी विषय पर आपत्ति है तो उसे संबंधित एजेंसियों और न्यायालय के समक्ष रखना चाहिए, न कि संसद में प्रदर्शन कर आस्था के केंद्र को विवादों में घसीटना चाहिए। जो राम मंदिर का विरोध करते थे, आज वही दुष्प्रचार कर रहे हैं। संत समाज किसी भी प्रकार के राजनीतिक दुष्प्रचार का विरोध करेगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण: परमहंसाचार्य



जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इसके नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच का उपयोग धार्मिक भावनाओं को भड़काने या राजनीतिक लाभ लेने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। राम मंदिर के खिलाफ माहौल बनाने की किसी भी कोशिश का संत समाज लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म को बार-बार बनाया जा रहा निशाना: राजू दास



हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लगातार राम मंदिर को लेकर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने संत समाज से अपील करते हुए कहा कि पप्पू यादव और सनातन धर्म का अपमान करने वालों का विरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी अन्य धर्म के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन करने की हिम्मत कोई नेता नहीं करता, लेकिन सनातन धर्म को बार-बार निशाना बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed