{"_id":"69cf6c6af2070f6a69071ce9","slug":"video-amatha-ma-cara-na-ghara-ma-ghasakara-10-lkha-ka-javara-oura-25-hajara-nakatha-kaya-para-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में चोरों ने घर में घुसकर 10 लाख के जेवर और 25 हजार नकद किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में चोरों ने घर में घुसकर 10 लाख के जेवर और 25 हजार नकद किया पार
यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह परिवार के जागने पर कमरे में सामान बिखरा मिला। तब घटना की जानकारी हुई।
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कटेहटी गांव की है। गांव निवासी जगन्नाथ उपाध्याय के घर चोरी की घटना हुई। जगन्नाथ के मुताबिक, परिवार के लोग रात में भागवत कथा सुनकर लौटे थे। भोजन के बाद पुरुष घर के बाहर सो गए। जबकि, महिलाएं छत पर चली गईं। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया। आशंका है कि पीछे की खिड़की या छत के रास्ते चोर अंदर आए।
कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी निकाल ले गए। सुबह करीब 4 बजे परिवार के सदस्य उठे तो कमरे का हाल देखकर चौंक गए। बक्सा खुला पड़ा था और सामान इधर-उधर फैला मिला। इसके बाद डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, क्योंकि घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं मिला है।
बुधवार रात कस्बा में खान न्यूज एजेंसी के सामने सड़क किनारे स्थित अंडे की दुकान का गल्ला तोड़कर करीब तीन हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दुकान संचालक सब्बीर, निवासी निहालगढ़, ने सुबह दुकान खोलते समय घटना देखी और पुलिस को सूचना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।