{"_id":"6a6c3bc73b9120e370053f04","slug":"video-video-savana-ka-thasara-thana-shavabhakata-ma-dab-bhakata-jayakara-sa-gaja-shavalya-bhara-sa-shanpr-haaa-jalbhashhaka-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सावन के दूसरे दिन शिवभक्ति में डूबे भक्त, जयकारों से गूंजे शिवालय, भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सावन के दूसरे दिन शिवभक्ति में डूबे भक्त, जयकारों से गूंजे शिवालय, भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक
सावन मास के दूसरे शुक्रवार को क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी उद्घोष से मंदिर परिसर देर शाम तक गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
सावन मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते पूरे माह शिवभक्त विभिन्न शिवधामों में पहुंचकर जल अर्पित कर रहे हैं। गंगाजल और पवित्र नदियों का जल लेकर आने वाले कांवरियों के जत्थे भी लगातार शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। उनके जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
क्षेत्र के ताला महादेवन स्थित प्रसिद्ध बाबा मुकुट नाथ धाम, जगेसरन धाम, श्री देवीपाटन धाम, दुखहरण नाथ धाम, लखनेश्वर नाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक और विशेष पूजन संपन्न हुए।
ताला स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम में पूरे सावन मास लगने वाले मेले में दूर-दराज के जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं और कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मेले में धार्मिक उल्लास और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने अपने घरों तथा मोहल्लों के शिवालयों में भी रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।