फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers' protest in support of their demands

Amethi News: मांगों के समर्थन में शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 31 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers' protest in support of their demands
अमेठी सिटी। पुरानी पेंशन बहाली, चयन वेतनमान, एसीपी, एनपीएस अपडेटेशन और सेवा सुरक्षा से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सितंबर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सेवा संबंधी मामलों का निस्तारण लंबित है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सेवा सुरक्षा के प्रावधान यथावत लागू रखने, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में संशोधन, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण तथा वित्तविहीन शिक्षकों के लिए स्थायी सेवा नियमावली बनाकर सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन



शिक्षकों ने जनपद स्तर पर चयन वेतनमान, एसीपी, एनपीएस अपडेटेशन और अन्य सेवा संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने की भी मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से ज्ञापन और वार्ता के माध्यम से समस्याएं उठाई जा रही हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने कहा कि शिक्षक हितों की अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। धरने में जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, जिलामंत्री आनंद कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed