{"_id":"6a6ba73ade296ba2fa05ba17","slug":"aanchal-and-irshad-top-shot-put-event-amethi-news-c-96-1-ame1002-172131-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोला फेंक में आंचल व इरशाद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोला फेंक में आंचल व इरशाद अव्वल
Fri, 31 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राखी ने प्रथम, जया ने द्वितीय और रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में इरफान प्रथम, सत्यम द्वितीय और अंशू तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आंचल प्रथम, शिवा द्वितीय और शिवकांति तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में इरशाद प्रथम, इरफान द्वितीय और अंगू तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में पुष्पेंद्र ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में जया प्रथम, सोनिया द्वितीय और रचना तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सतेंद्र त्रिवेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।