{"_id":"69cf6c87c1cfc027a20162aa","slug":"video-kanpur-water-crisis-deepens-in-sakhrej-20000-residents-thirst-for-every-drop-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सखरेज में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद को तरसी 20 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सखरेज में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद को तरसी 20 हजार की आबादी
कानपुर के शिवराजपुर ब्लॉक के सखरेज गांव में पानी का संकट गहराता जा रहा है। करीब 20 हजार की आबादी वाला यह गांव इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दो-दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। गांव में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
सखरेज गांव के लोग साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर के सहारे दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। सुबह से ही पानी भरने के लिए लाइन लग जाती है और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वे इस समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।