फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Bhognipur, Mohammadpur, Food Poisoning, Tahri, Soft Drink, Boy Dies, Hospital

Kanpur: तहरी के साथ कोल्डड्रिंक पीते ही बिगड़ी परिवार के पांच लोगों की हालत, 10 साल के मासूम की मौत

Fri, 31 Jul 2026 05:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

Kanpur Dehat: भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तहरी खाने और कोल्डड्रिंक पीने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Bhognipur, Mohammadpur, Food Poisoning, Tahri, Soft Drink, Boy Dies, Hospital
घटना के बाद मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधौली गांव के पास तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रक ने 04 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद उग्र परिजनों और ग्रामीणों ने शव को ट्रक के आगे रखकर सड़क पर जाम लगा दिया और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Dehat, Bhognipur, Mohammadpur, Food Poisoning, Tahri, Soft Drink, Boy Dies, Hospital
बालक आहिल की मौत - फोटो : amar ujala

घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा

बुधौली निवासी अंशुल नट ने बताया कि उनका 04 वर्षीय बेटा अंकुश शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे मुगल मार्ग के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान राजपुर की दिशा से आए तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रक ने उसे बेरहमी से रौंद दिया। हादसे के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को सजग ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

विज्ञापन

मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शांत कराया मामला

मासूम की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां बाबू, भाई अंकित, बहन संजना समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed