Kanpur: ईंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने चार साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत; परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
Kanpur Dehat: सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव के पास मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधौली गांव के पास तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रक ने 04 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद उग्र परिजनों और ग्रामीणों ने शव को ट्रक के आगे रखकर सड़क पर जाम लगा दिया और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
बुधौली निवासी अंशुल नट ने बताया कि उनका 04 वर्षीय बेटा अंकुश शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे मुगल मार्ग के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान राजपुर की दिशा से आए तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रक ने उसे बेरहमी से रौंद दिया। हादसे के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को सजग ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शांत कराया मामला
मासूम की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां बाबू, भाई अंकित, बहन संजना समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।