फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves Decamp With ₹15 Lakh From Milk Trader's House in Kanpur, CCTV Captures Suspects

Kanpur: सोता रहा दूध कारोबारी का परिवार, दीवार फांदकर चोरों ने 15 लाख की नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक दूध कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। घटना के बाद चोर बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर बक्सा लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Thieves Decamp With ₹15 Lakh From Milk Trader's House in Kanpur, CCTV Captures Suspects
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध कैद - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर में शातिर चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार देर रात एक दूध कारोबारी के घर में घुसकर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

वारदात के वक्त पूरा परिवार घर के भीतर सोता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरी करने के बाद बेखौफ बदमाश पीड़ित के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दरवाजा बाहर से मिला बंद

पनकी रतनपुर निवासी दूध कारोबारी मनोज पाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी नींद खुली, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

विज्ञापन

Thieves Decamp With ₹15 Lakh From Milk Trader's House in Kanpur, CCTV Captures Suspects
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध कैद - फोटो : amar ujala

इस पर उन्होंने दूसरे कमरे में सो रही अपनी बेटी को फोन करके कुंडी खुलवाई। बाहर आकर देखा तो अलमारी का लॉकर खुला हुआ था और कमरे से बक्सा गायब था। लॉकर में रखे 60 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 15 लाख का माल गायब था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे 02 संदिग्ध, पुलिस तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर 02 संदिग्ध युवक घर की दीवार फांदकर अंदर जाते और कुछ देर बाद बक्सा लेकर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed