Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: एसजीपीजीआई में रोबोकॉप्स कार्यशाला: डॉ. बोले- मानवीय हाथों की तुलना में अधिक सटीकता से काम करते हैं रोबोटिक उपकरण
{"_id":"69cf680803e59e96820b58a0","slug":"video-video-esajapajaaaii-ma-rabkapasa-karayashal-da-bl-manavaya-hatha-ka-talna-ma-athhaka-satakata-sa-kama-karata-ha-rabtaka-upakaranae-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसजीपीजीआई में रोबोकॉप्स कार्यशाला: डॉ. बोले- मानवीय हाथों की तुलना में अधिक सटीकता से काम करते हैं रोबोटिक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसजीपीजीआई में रोबोकॉप्स कार्यशाला: डॉ. बोले- मानवीय हाथों की तुलना में अधिक सटीकता से काम करते हैं रोबोटिक उपकरण
एसजीपीजीआई में रोबोकॉप्स कार्यशाला में तमिलनाडु से पहुंचे डॉ विजई ने रोबोटिक उपकरणों की कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए बताया कि कैसे ये उपकरण मानवीय हाथों की तुलना में अधिक सटीकता से काम करते हैं।
उन्होंने एक विशेष 'रोबोटिक इंस्ट्रूमेंट' दिखाते हुए बताया यह उपकरण 360 डिग्री से भी अधिक घूम सकता है, जो एक सर्जन के हाथ के लिए संभव नहीं है। इसकी मदद से हम शरीर के उन संकरे हिस्सों तक आसानी से पहुँच सकते हैं और बारीकी से टांके लगा सकते हैं, जहाँ पारंपरिक सर्जरी में कठिनाई होती है। कॉन्क्लेव में मौजूद सर्जन्स ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें चीरे बहुत छोटे होते हैं, जिससे मरीज को दर्द कम होता है और वह जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट सकता है।
रक्तस्राव न्यूनतम होने के कारण जटिल ऑपरेशनों में सफलता की दर बढ़ जाती है। रोबोटिक कंसोल पर बैठकर सर्जरी करने से सर्जन को थकान कम होती है। सिस्टम द्वारा प्रदान किया जाने वाला 3D हाई-डेफिनिशन विजन सर्जन को अंगों और नसों को कई गुना बड़ा और स्पष्ट देखने में मदद करता है, जिससे गलती की गुंजाइश न के बराबर रह जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।