{"_id":"69cfb5fbbd977a749f003dde","slug":"video-rayabral-ma-kavaiisa-oura-saravara-sakata-sa-jajha-raha-gasa-upabhakata-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में केवाईसी और सर्वर संकट से जूझ रहे गैस उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में केवाईसी और सर्वर संकट से जूझ रहे गैस उपभोक्ता
रायबरेली के लालगंज में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को इंडेन और एचपी गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। सुबह से ही महिला, पुरुष और बुजुर्ग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अधिकतर लोग केवाईसी को लेकर परेशान दिखे।
कई उपभोक्ताओं को कर्मचारियों ने सर्वर न होने की बात कहकर लौटा दिया। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। सातनपुर गांव की निर्मला ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से परेशान हैं। गैस बुक कराने के बाद ओटीपी नहीं आया।
जानकारी करने पर पता चला कि केवाईसी नहीं है। वह तीन दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा। सुहाईबाग के रामनरेश सुबह 9 बजे से लाइन में लगे थे। 11:30 बजे तक उनका नंबर नहीं आया।
उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी लाइन में लगे थे लेकिन बिना काम के वापस लौटना पड़ा। सूदन खेड़ा के एक बुजुर्ग राम सनेही वर्मा ने बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर बुक किया था। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया। इसके बावजूद सिलेंडर नहीं मिला।
एजेंसी पहुंचने पर उन्हें बाद में देने की बात कही गई।लगातार हो रही इस समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है ताकि उन्हें बार बार एजेंसियों के चक्कर न लगाना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।