{"_id":"69cf51ed27a15892590e5aed","slug":"video-mandi-dhaba-and-hotels-in-crisis-due-to-high-commercial-gas-prices-facing-prospect-of-shutting-down-operations-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: महंगी कमर्शियल गैस से मंडी के ढाबा-होटल संकट में, काम बंद करने की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: महंगी कमर्शियल गैस से मंडी के ढाबा-होटल संकट में, काम बंद करने की नौबत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:51 AM IST
Link Copied
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में ताजा बढ़ोतरी ने मंडी के ढाबा और होटल कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। पहले से गैस की किल्लत झेल रहे संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी दोहरी मार बनकर सामने आई है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई कारोबारियों ने काम बंद करने की आशंका जताई है। बुधवार को कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद 19 किलो का सिलिंडर अब लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ती लागत के बावजूद कारोबारी अपने उत्पादों के दाम नहीं बढ़ा पा रहे, जिससे उनका मुनाफा तेजी से घट रहा है। मिठाई विक्रेता भगवंत सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले तक उन्हें कमर्शियल सिलेंडर करीब 1700 रुपये में मिल रहा था, जो धीरे-धीरे 2000 और अब 2300 रुपये तक पहुंच गया है। बावजूद इसके ग्राहकों को पुरानी दरों पर ही सामान देना पड़ रहा है। ढाबा संचालक योगेश पाल शर्मा ने कहा कि गैस की उपलब्धता पहले ही प्रभावित है और अब दाम बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। ढाबा संचालक मान सिंह ने बताया कि गैस न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में तंदूर में लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक इंडक्शन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खर्च और बढ़ गया है। रेस्टोरेंट संचालक रंगारंग सिंह ने कहा कि वे महंगे दाम पर भी गैस खरीदने को तैयार हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।