Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The tug-of-war team is caught in a paperwork mess; students, upset over missing their train, level serious allegations against the sports officer.
{"_id":"69cff1c2797462bee402b406","slug":"video-the-tug-of-war-team-is-caught-in-a-paperwork-mess-students-upset-over-missing-their-train-level-serious-allegations-against-the-sports-officer-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कागजी खानापूर्ति में फंसी रस्साकशी टीम, ट्रेन छूटने से आक्रोशित छात्राओं ने स्पोर्ट्स ऑफिसर पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी खानापूर्ति में फंसी रस्साकशी टीम, ट्रेन छूटने से आक्रोशित छात्राओं ने स्पोर्ट्स ऑफिसर पर लगाए गंभीर आरोप
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:28 PM IST
Link Copied
रस्साकशी में अव्वल रहने वाली अतर्रा पीजी कॉलेज बांदा की 11 सदस्यीय टीम केरल में होने वाली अंतरराज्यीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को रवाना नहीं हो सकी। समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण छात्राओं की ट्रेन छूट गई, जिससे वे आक्रोशित हो उठीं और उन्होंने स्पोर्ट्स ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाए। काफी जद्दोजहद के बाद टीम अब शनिवार को रवाना होगी। अतर्रा पीजी कॉलेज की छात्राओं की टीम ने रस्साकशी में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस टीम को छह अप्रैल से केरल में होने वाली आयोजित अंतरराज्यीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेना है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के मुताबिक इन खिलाड़ियों को 8 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। इसके लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे की ट्रेन से केरल रवाना होना था। छात्राओं के अनुसार, वे सुबह 10 बजे ही विश्वविद्यालय स्थित स्पोर्ट्स ऑफिसर के कार्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन संबंधित अधिकारी 11 बजे पहुंचे और उसके बाद कागजी औपचारिकताएं शुरू की गईं। इस दौरान पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के लिए फोटो खिंचवाने जैसी प्रक्रियाओं में समय निकलता रहा। छात्राओं ने कई बार ट्रेन का समय नजदीक होने की जानकारी दी, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। परिणामस्वरूप टीम समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सकी और ट्रेन छूट गई। ट्रेन छूटने के बाद नाराज छात्राओं ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और स्पोर्ट्स ऑफिसर पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने समस्या को लेकर शिकायत की थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस बीच कई छात्र नेता भी टीम को समय पर भेजने के लिए स्पोर्ट्स ऑफिसर पर दबाव बनाने लगे।
वहीं, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल कंसाना ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि 11 बजे तक टीम से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लिए गए थे। इस दौरान एक युवक से विवाद की स्थिति बन गई, जिससे देरी हुई और ट्रेन छूट गई। मामले की जानकारी मिलते ही कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने छात्राओं को विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहराने की व्यवस्था कराई और शनिवार के लिए ट्रेन में आरक्षण कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम को केरल के लिए सुरक्षित रवाना किया जाएगा। कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि स्पोर्ट्स ऑफिसर की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।