{"_id":"69cf9cd972211fc7a50b0ba7","slug":"video-hamirpur-expired-food-items-found-at-old-age-home-during-inspection-instructions-issued-to-depots-and-schools-to-ensure-proper-sanitation-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में मिले एक्सपायरी खाद्य पदार्थ, डिपो और स्कूलों को दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में मिले एक्सपायरी खाद्य पदार्थ, डिपो और स्कूलों को दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:26 PM IST
Link Copied
खाद्य आयोग के अध्यक्ष पीएस कत्याल के निरीक्षण के दौरान हमीरपुर में स्थित वृद्धाश्रम में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ मिले हैं। इसके अलावा टौणी देवी नादौन, भोरंज व हमीरपुर में किए गए विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सस्ते राशन डिपो का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता भी की। वृद्धाश्रम में चावल, आटा व दालें एक्सपायरी डेट मिलने पर उन्होंने संचालकों को इन पदार्थों को तुरंत प्रभाव से नष्ट करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष एसपी कत्याल ने तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान टौणी देवी विकास खंड के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और राशन डिपुओं सहित कुल छह संस्थानों का दौरा किया। भोरंज उपमंडल में 12 संस्थानों एवं राशन डिपुओं और तीसरे दिन नादौन एवं हमीरपुर उपमंडल में कुल 16 संस्थानों एवं राशन डिपुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन डिपुओं में खाद्यान्नों के सही भंडारण, सही वितरण और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर एवं कंप्लेंट नंबर प्रमुखता के साथ प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए, ताकि खाद्यान्नों से संबंधित कोई भी समस्या आने पर उपभोक्ता तुरंत शिकायत कर सकें। अगर किसी उचित मूल्य की दुकान का संचालन बेहतरीन ढंग से हो रहा है तो उसकी अनुशंसा आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए भी की जा सकती है। आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मिड डे मील की रसोई में भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए तथा यहां पर भी सभी हेल्पलाइन नंबर एवं कंप्लेंट नंबर प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आटा मिलों को एनएफएसए के तहत आवंटित गेहूं की पिसाई के समय भी कड़ी निगरानी के लिए एक प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की वैन को संचालित करने के लिए तकनीशियन की आवश्यकता है जिसके लिए सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने आटा की गुणवत्ता पर उठे सवाल को लेकर कहा कि आटा काला होने का अर्थ आटे की गुणवत्ता खराब होना नहीं है। इसका कारण है कि इसमें पोषक तत्व आयरन आदि होते हैं जिसके कारण इसका रंग काला पड़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।