बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bhoranj mla suresh kumar inspects sammu tal beautification bus stand high mast-light

Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल और निर्माणाधीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण, हाई मास्ट लाइट का किया शिलान्यास

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:57 PM IST
bhoranj mla suresh kumar inspects sammu tal beautification bus stand high mast-light
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों तथा निर्माणाधीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तय मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों से उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल परिसर में स्थापित की जाने वाली हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शाम के समय भी सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। लंबे समय से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र में अब करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिनसे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। सुरेश कुमार ने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद ऐतिहासिक सम्मू ताल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं रहेगा, बल्कि पर्यटन और पिकनिक स्थल के रूप में भी अपनी नई पहचान बनाएगा। यहां भगवान शिव की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सम्मू ताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को नई मजबूती मिलेगी। विधायक ने निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, ब्लॉक महासचिव अनिल कुमार, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, एसडीएम शशिपाल शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत में सावन के दूसरे दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के ही दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

31 Jul 2026

11 अगस्त से डीएसपी राजासांसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी किसान-मजदूर संघर्ष समिति

31 Jul 2026

अमृतसर बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकान से उठाई चीनी की बोरी, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

31 Jul 2026

यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,

31 Jul 2026

जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन

राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू, कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

31 Jul 2026

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

31 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल ने की PM मोदी की सराहना, बोले- संत रविदास का संदेश घर-घर पहुंचाया

31 Jul 2026

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

31 Jul 2026

Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

31 Jul 2026

Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र

31 Jul 2026

शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही

31 Jul 2026

जाल बिछाकर ठगी करने वाला पीडीडीयू नगर में गिरफ्तार, VIDEO

31 Jul 2026

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, आठ माह से चल रहा था फरार; VIDEO

31 Jul 2026

जमीन विवाद में सड़क पर उतरे किसान, बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम, VIDEO

31 Jul 2026

मां विंध्यवासिनी परिसर में भिड़े पंडा, VIDEO

31 Jul 2026

अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

31 Jul 2026

Haridwar: कावड़ यात्रा की पहली रात धर्मनगरी में उमड़ी भोले के भक्तों भारी भीड़

30 Jul 2026

7.06 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

30 Jul 2026

VIDEO गंगा एक्सप्रेसवे पर सपा नेताओं से मिले अखिलेश यादव बूथ मजबूत करने के दिए निर्देश

30 Jul 2026

कानपुर: कोयला लदी डीसीएम में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

30 Jul 2026

Meerut: घर पर बिना बताए हरिद्वार गए दसवीं के छह छात्र, पुलिस ने किए बरामद

30 Jul 2026

Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित

30 Jul 2026

Meerut: कांवड़ शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना

30 Jul 2026

Meerut: हापुड़ अड्डे पर लगा भीषण जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन, हलकान हुए लोग

30 Jul 2026

नोएडा के आर्य नगर मार्केट में व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें, चोरी और जलभराव से व्यापार ठप

30 Jul 2026

सावन माह के पहले दिन बिठूर के पत्थर घाट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

30 Jul 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर गिर रहा नाले का पानी, श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़

30 Jul 2026

कानपुर: बिठूर घाट पर टूटे पड़े महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष, सावन में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

30 Jul 2026

कानपुर: पांडु नगर में फूटा पानी का फव्वारा, सड़क बनी तालाब

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed