{"_id":"69cf4a3c76f85cdba800d99b","slug":"video-video-katanara-ma-khana-bnata-samaya-lga-aaga-tha-lkha-ka-samana-jal-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कंटेनर में खाना बनाते समय लगी आग, दो लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कंटेनर में खाना बनाते समय लगी आग, दो लाख का सामान जला
गोंडा। खरगूपुर में बृहस्पतिवार देर रात एक कंटेनर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कंटेनर में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
देवरियाखाम गांव के राजाराम तिराहा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में दो मजदूर भोजन बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर से अचानक लपट निकली और कंटेनर में आग लग गई। आग भड़कते ही अंदर मौजूद मजदूर बाहर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई।
कुछ ही देर में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ठेकेदार विजय सिंह ने बताया कि आग लगने से कंटेनर में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया। हालांकि समय रहते मजदूर बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।