{"_id":"6a6c9afe272e6a341a06b58c","slug":"video-gada-ma-jagal-janavara-ka-hamal-ma-bchhaugdha-ka-mata-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जंगली जानवर के हमले में बछड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि किसी जंगली जानवर के हमले में बछड़े की मौत हुई है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
मजरे पूरे अर्जुन निवासी विमलेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बछड़ा खूंटे से गायब हो गया था। शुक्रवार सुबह वह धर्मवीर और देवेश के साथ खेत में खाद डालने गए तो गन्ने के खेत में उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी किसी जंगली जानवर ने बछड़े के गले पर हमला किया था। इलाज के बाद वह बच गया था, लेकिन इस बार उसकी मौत हो गई।
वन दरोगा कमल सिंह और सूरज पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर किसी जंगली जानवर के स्पष्ट पदचिह्न नहीं मिले, इसलिए हमलावर की पुष्टि नहीं हो सकी। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक ने बताया कि क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को रात में बलिंकर लाइट का उपयोग करने और आग जलाकर रखने की सलाह दी गई है। अगले दिन भी खोज अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।