Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Woman dies after being struck by a train while crossing railway tracks in Yamunanagar; GRP appeals for help in identifying the body.
{"_id":"6a6c46a0812af6768509e862","slug":"video-woman-dies-after-being-struck-by-a-train-while-crossing-railway-tracks-in-yamunanagar-grp-appeals-for-help-in-identifying-the-body-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जीआरपी ने शव की पहचान कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जीआरपी ने शव की पहचान कराने की अपील
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के समीप यमुनानगर पुल के पास शुक्रवार देर रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात एक मालगाड़ी के चालक ने सूचना दी कि ट्रेन की हेडलाइट की रोशनी में एक युवक और एक महिला रेलवे लाइन पार करते हुए दिखाई दिए। चालक के अनुसार युवक तो रेलवे ट्रैक पार करने में सफल हो गया, लेकिन महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
एसआई कुलदीप सिंह के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके हाथ पर "रंजू" नाम का टैटू और मछली के कांटे का टैटू बना हुआ है। महिला ने कॉफी रंग का सूट और सलवार पहन रखी थी तथा उसके बाल रंगे हुए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार महिला उत्तर प्रदेश या बिहार की रहने वाली हो सकती है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जीआरपी ने आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचना भेजी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि यदि किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो या उक्त हुलिये के आधार पर उसकी पहचान हो सके तो तत्काल जीआरपी थाना यमुनानगर-जगाधरी से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।