{"_id":"6a6c41e1fcaac2559c014b16","slug":"video-kalka-shimla-railway-cctv-security-railtel-project-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kalka-Shimla Railway: कालका-शिमला रेललाइन के सभी स्टेशन होंगे हाईटेक, CCTV निगरानी में रहेगा पूरा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalka-Shimla Railway: कालका-शिमला रेललाइन के सभी स्टेशन होंगे हाईटेक, CCTV निगरानी में रहेगा पूरा परिसर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:04 PM IST
कालका-शिमला रेललाइन पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय की विशेष परियोजना के तहत इस विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज रेलमार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे स्टेशन परिसरों की निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी और सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा।
परियोजना के तहत कैमरे लगाने का कार्य रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड करेगा। आधुनिक तकनीक से लैस इन कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई निगरानी व्यवस्था से संदिग्ध गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ने के साथ-साथ स्टेशन परिसरों में अनुशासन और निगरानी व्यवस्था भी बेहतर होगी।
कालका-शिमला रेललाइन देश की ऐतिहासिक और यूनेस्को विश्व धरोहर रेल परियोजनाओं में शामिल है। इस मार्ग पर हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक सफर करते हैं। ऐसे में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।