फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   House under construction collapses in Harsh Vihar three bodies found in debris

हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान गिरा: मलबे में तीन शव मिले, लेंटर डालने के बाद हुआ था हादसा, रेस्क्यू जारी

Mon, 26 Oct 2026 08:34 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 26 Oct 2026 08:34 AM IST
सार

हर्ष विहार में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में तीन शव बरामद हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। आशंका है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सह सका।

विज्ञापन
House under construction collapses in Harsh Vihar three bodies found in debris
निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में तीन शव बरामद किए गए हैं। उत्तर पूर्व जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा ने लोगों की मौत की पुष्टि की है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में कल रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर जमींदोज हो गया था। लोगों ने लिस के अलावा दमकल विभाग को खबर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कईं गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं। लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान जारी है। देर रात मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

200 गज का है मकान
उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड, हर्ष विहार में करीब 200 गज का एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पुलिस को मकान मालिक कुलविंदर तंवर मिला।

विज्ञापन

कल ही डाला गया था लेंटर
उसने बताया कि वह हादसे वाले मकान से चंद मकान छोड़कर परिवार के साथ रहता है। यहां उनका पुराना मकान बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से मकान पर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को इसका लेंटर डाला गया था। शाम करीब 5 बजे तक लेंटर डालने का काम जारी था। श्रमिकों के जाते ही अचानक हादसा हो गया।

विज्ञापन

लेंटर का वजन न सह सका पुराना मकान
स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि लेंटर डालते समय हादसा होता तो शायद हताहतों की संख्या ज्यादा होती। अभी यह साफ नहीं है कि मकान में कोई दबा भी है या नहीं। मलबा हटाने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सहन नहीं कर सका और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed