फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.04 lakh cusecs of water released from barrages; Saryu's water level likely to rise today

Gonda News: बैराजों से छोड़ा गया 2.04 लाख क्यूसेक पानी, आज बढ़ सकता है सरयू का जलस्तर

Thu, 30 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
2.04 lakh cusecs of water released from barrages; Saryu's water level likely to rise today
नवाबगंज के बाड़ी माझा में कटान करती सरयू नदी और इसी क्षेत्र में कटान से नदी में समाता खेत। - सं
करनैलगंज। बैराजों से 2.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। सिंचाई विभाग के अनुसार फिलहाल नदी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, लेकिन शारदा से बढ़े डिस्चार्ज का असर शुक्रवार से दिखाई देगा। प्रशासन ने तटीय गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार 30 जुलाई को सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.600 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 47 सेंटीमीटर नीचे है। गिरिजा बैराज से 1,17,776 क्यूसेक, शारदा बैराज से 84,285 क्यूसेक तथा सरयू बैराज से 2,168 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस तरह कुल डिस्चार्ज बढ़कर 2,04,229 क्यूसेक हो गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले 29 जुलाई को शारदा बैराज से केवल 68,147 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और कुल डिस्चार्ज 1,88,091 क्यूसेक था। यानी एक दिन में शारदा से छोड़े गए पानी में 16 हजार क्यूसेक से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि शारदा बैराज से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी शुक्रवार को एल्गिन ब्रिज तक पहुंचेगा। इससे जलस्तर बढ़ेगा, लेकिन किसी प्रकार का खतरा नहीं है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नवाबगंज के बाड़ी माझा में कटान करती सरयू नदी और इसी क्षेत्र में कटान से नदी में समाता खेत। - सं

नवाबगंज के बाड़ी माझा में कटान करती सरयू नदी और इसी क्षेत्र में कटान से नदी में समाता खेत। - सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed