फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Held captive, beaten, and extortion demanded

Gonda News: बंधक बनाकर पीटा, रंगदारी मांगी

Thu, 30 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Held captive, beaten, and extortion demanded
गोंडा। जमीन में निवेश के नाम पर युवक को बुलाकर बंधक बना पीटने व 14.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बलरामपुर के रेहरा बाजार के अधीनपुर गांव निवासी प्रवीण यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अवधेश कुमार पांडेय निवासी मरगूपुरवा, उमरी बेगमगंज से उनकी पहचान थी। अवधेश ने जमीन के कारोबार में 30 लाख रुपये निवेश कराने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए एक जमीन दिखाई। फिर 28 जुलाई को गोंडा बुलाया। पीड़ित के अनुसार वह अपने साथी सौरभ श्रीवास्तव के साथ गोंडा पहुंचे। बातचीत के बाद अवधेश पांडेय उन्हें अपनी कार से तरबगंज तहसील ले जाने लगा। तहसील से करीब पांच किलोमीटर पहले उसने सुनसान रास्ते पर गाड़ी मोड़ दी, जहां पहले से 19-20 लोग मौजूद थे। वहां से दोनों को जबरन एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने पिटाई की, जान से मारने की धमकी दी और परिजनों को फोन कर 14.50 लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर हत्या करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

तहरीर में अवधेश पांडेय, शिवानंद और रवि को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया कि इन्हीं लोगों ने पूरे घटनाक्रम की साजिश रची और हथियारों के बल पर बंधक बनाकर रंगदारी मांगी। नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed