फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with nilgai in Gonda woman dies while returning from medical treatment

Gonda News: वनरोज से टकराई बाइक, इलाज कराकर लौट रही महिला की मौत; पति और सात वर्षीय बेटा बचा

Fri, 31 Jul 2026 07:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 07:49 PM IST
सार

गोंडा में एक बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में इलाज कराकर लौट रही महिला की मौत हो गई। जबकि, पति और सात वर्षीय बेटा बच गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bike collides with nilgai in Gonda woman dies while returning from medical treatment
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोंडा में इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव स्थित शनिदेव मंदिर के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में इलाज कराकर घर लौट रही महिला की मौत हो गई। पति और बेटा सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


खरगूपुर के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी ममता (28) कुछ दिनों से बीमार थीं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी व सात वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ इलाज कराने गए थे। देर शाम इलाज कराकर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव में शनिदेव मंदिर के पास अचानक वनरोज सड़क पर आ गया। 
विज्ञापन


इससे बाइक अनियंत्रित होकर वनरोज से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ममता बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इटियाथोक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति रामतेज और बेटे कार्तिक को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ममता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दो बेटे लकी और कार्तिक हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed