{"_id":"69cfa165ef02ce635c026705","slug":"video-in-tohana-fatehabad-the-traffic-police-issued-challans-for-vehicles-parked-illegally-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने गलत वाहन पार्किंग में खड़े वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने गलत वाहन पार्किंग में खड़े वाहनों के किए चालान
मुख्य बाजारों में वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करना बड़ी समस्या बनता जा रहा है जिस पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 28 वाहनों के चालान किए गए है तथा सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी किसी को भी नियमों की अवहेलना करने नहीं दी जाएगी। प्रशासन द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, यदि कोई वहां से आगे वाहन लेकर गलत पार्किंग करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के व्यस्तम लक्कड़ मार्केट में इंचार्ज अजमेर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चालान काटने की कार्रवाई की गई जिसके तहत गलत तरीके से लगाए वाहनों की फोटो के बाद ऑनलाइन चालान किए गए। आपको बतां दे कि गुरुवार सायं ट्रैफिक पुलिस डीएसपी प्रणब पांडेय द्वारा मुख्य बाजारों का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे जिसके तहत दुकानदारों को समझाया भी गया था। पिछले लंबे समय से लोग गलत तरीके से वाहन खड़ा कर रहे है जिससे सड़क के पास पैदल चलना भी लोगों का दुभर हो जाता है, ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता आएगी।
शुक्रवार को विभाग की टीम द्वारा 28 वाहनों के चालान किए गए है, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालक पार्किंग स्थल में अपने वाहनों को खड़ा करके आए क्योंकि गलत वाहन पार्क करने से सड़क पर अतिक्रमण होता है। अजमेर सिंह, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज टोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।