{"_id":"6a6c3bf9bddb499312032f42","slug":"army-recruitment-rally-to-be-held-at-bhiwani-s-bhim-stadium-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना: ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां होगी सेना भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना: ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां होगी सेना भर्ती
Fri, 31 Jul 2026 11:38 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: Naveen
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:38 AM IST
सार
भर्ती निदेशक ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सीधे सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकता है। कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना को लेकर बड़ा अपेडट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन
भर्ती रैली का आयोजन 2 सितंबर से 15 सितंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की विभिन्न परीक्षाएं होंगी। उम्मीदवारों को 1600 मीटर (1.6 किलोमीटर) की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा न्यूनतम छह तथा अधिकतम दस चिन-अप लगाने होंगे। अभ्यर्थियों को नौ फीट चौड़े गड्ढे को पार करने और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को आवश्यक मूल दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। इनमें दसवीं और बारहवीं की अंकतालिका, मूल निवास (स्थायी निवासी) प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, भर्ती अधिसूचना के अनुसार शपथ पत्र (एफिडेविट), 20 रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अविवाहित होने का प्रमाणपत्र शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास तकनीकी शिक्षा, एनसीसी अथवा मान्य खेल प्रमाणपत्र हैं, वे उन्हें भी अपने साथ अवश्य लाएं ताकि पात्रता के अनुसार उनका लाभ मिल सके। जिन उम्मीदवारों के पिता भारतीय सेना में सेवारत हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें रिलेशनशिप सर्टिफिकेट के साथ डिस्चार्ज बुक की प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।
भर्ती निदेशक ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सीधे सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकता है। कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अग्निवीर क्लर्क तथा क्लर्क के साथ मल्टीपल कैटेगरी की भर्ती रैली अंबाला में आयोजित होगी। इससे संबंधित सूचना पंजीकृत ईमेल आईडी पर अलग से भेजी जाएगी।