Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा-1076: कर्मियों की नियुक्ति 18 हजार में, लेकिन मिल रहे सिर्फ सात हजार; लखनऊ में प्रदर्शन
{"_id":"69cf9cd65bd7eeeba10410c2","slug":"video-makhayamatara-halpalina-sava-1076-karamaya-ka-nayakata-18-hajara-ma-lkana-mal-raha-sarafa-sata-hajara-lkhanauu-ma-paratharashana-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा-1076: कर्मियों की नियुक्ति 18 हजार में, लेकिन मिल रहे सिर्फ सात हजार; लखनऊ में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा-1076: कर्मियों की नियुक्ति 18 हजार में, लेकिन मिल रहे सिर्फ सात हजार; लखनऊ में प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा 1076 है...इस हेल्पलाइन को लीड में रख करके उत्तर प्रदेश सरकार लोगों की फरियाद सुनकर मदद का दावा करती है। कहा जाता है कि इस हेल्पलाइन पर आपको तुरंत मदद मिलेगी।
लेकिन, इस हेल्पलाइन में सेवा देने वाले महिला व पुरुष कर्मचारी कितना प्रताड़ित है आप खुद उनकी जुबानी सुन लीजिए। आज इन कर्मचारियों को कमता चौराहे से उठाकर इको गार्डन भेजा गया है। कर्मचारी कमता स्थित अवध बस अड्डे पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने जा रहे थे, तभी उनको पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा है।
18000 पर नियुक्ति की गई और दिए जा रहे हैं 7000, यह महिलाओं का शोषण नहीं तो क्या है? कर्मचारियों का कहना है कि वे कोई गलत काम नहीं कर रहे, बल्कि सिर्फ अपने हक की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है अगर हमें 18000 में भर्ती किया गया था, तो 7 से 8 हजार क्यों दिए जा रहे हैं? हम सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन हमारी बात सुनने के बजाय दबाव बनाया जा रहा है।
कर्मचारियों के मुताबिक, पिछले चार महीनों से उनका वेतन बकाया है। लगातार काम लेने के बावजूद भुगतान न होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता चुना। आज इको गार्डन पार्क से जब कर्मचारियों ने निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग के सहारे उन्हें रोका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।