{"_id":"69d0e524bbb9dcaaae0bd4e5","slug":"video-nainital-police-launches-strict-campaign-during-tourist-season-crackdown-on-rule-breakers-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन में नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन में नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
गायत्री जोशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:47 PM IST
नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत मॉल रोड, तल्लीताल और मल्लीताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी, स्कूटी और बाइक चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान उन टैक्सी बाइकों को भी निशाना बनाया गया जो बिना वैध अनुमति के प्रतिबंधित मॉल रोड पर चल रही थीं। बता दें शहर में केवल 2017 से पहले के परमिट वाली टैक्सी बाइकों को ही संचालन की अनुमति है। नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।